Showing posts with label कैमरे में बंद अपाहिज. Show all posts
Showing posts with label कैमरे में बंद अपाहिज. Show all posts

Tuesday, May 24, 2022

कैमरे में बंद अपाहिज (बहुविकल्पी प्रश्न)


 

कैमरे में बंद अपाहिज (बहुविकल्पी प्रश्न)


१. कैमरे में बंद अपाहिज कविता के कवि हैं?

(क) मुक्तिबोध

(ख) रघुवीर सहाय

(ग) सुमित्रानंदन पंत

(घ) निराला

२. बंद कमरे से क्या आशय है?

(क) चारों ओर से बंद कमरा

(ख) स्टोर रूम

(ग) जेल का कमरा

(घ) दूरदर्शन का स्टूडियो

३. अपाहिज से क्या आशय है?

(क) विकलांग

(ख) समर्थ

(ग) शक्तिवान

(घ) गरीब

४. अपाहिज को स्टूडियो क्यों लाया गया है?

(क) इलाज़ के लिए

(ख) उसकी सहायता के लिए

(ग) उसके प्रचार के लिए

(घ) दूरदर्शन चैनल के अपने प्रचार के लिए

५. अपाहिज़ से क्या पूछा जाता है?

(क) उसका सुख

(ख) उसका दुख

(ग) उसकी रुचि

(घ) उसकी मजबूरी

६. कार्यक्रम को रोचक कैसे बनाया जाएगा?

(क) अपाहिज की सहायता करके

(ख) अपाहिज को हँसा करके

(ग) अपाहिज का साक्षात्कार लेकर

(घ) अपाहिज को रुलाकर

७. फूली आंख दिखाने से क्या उद्देश्य सिद्ध होता है?

(क) दर्शकों में करुणा पैदा होती है

(ख) आंख सुंदर दिखती है

(ग) अपाहिज़ का प्रचार होता है

(घ) आंख की तस्वीर दर्शकों को अच्छी लगती है

८. साक्षात्कार की समयावधि कितनी होती है?


(क) जब तक प्रश्नकर्ता न रो दे

(ख) जब तक अपाहिज़ न रो दे

(ग) जब तक दर्शक न रो दे

(घ) जब तक अपाहिज़ और दर्शक दोनों न रो दें

९. कविता की भाषा कैसी है?

(क) अवधी

(ख) ब्रज

(ग) राजस्थानी

(घ) सरल खड़ी बोली हिंदी

१०. कविता में कौनसा छंद है?

(क) चौपाई

(ख) कवित्त

(ग) गज़ल

(घ) छंदमुक्त कविता

११. साक्षात्कारकर्ता क्यों मुस्कुराता है?

(क) अपाहिज़ को रुलाकर

(ख) दर्शकों को रुलाकर

(ग) अपाहिज़ की सहायता कर

(घ) कार्यक्रम की रेटिंग बढ़ाकर

१२. इस कविता में प्रमुख रस है?

(क) हास्य

(ख) वीर

(ग) करुण

(घ) वीभत्स